झाँसी ## lockdown के चलते मदद करने की एक अनूठी पहल


                        भारतीय जनता पार्टी


                   लाभार्थी प्रमुख कमल सहगल


झांसी। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन-3 लगने वाला है। ऐसे में असहाय व गरीबों के सामने रोजी-रोटी को लेकर माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही है। लॉकडाउन के पहले व दूसरे दौर से पहले ही गरीब परिवार सकते में है। ऐसे में अब उनके सामने गम्भीर समस्यायें उत्पन्न हो रही है। ऐसे में महानगर के समाजसेवी व भाजपा नेता कमल सहगल ने अनोखी पहल शुरू की है। इसके तहत आज उन्होंने दस गरीबों को नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सब्जी के ठेले लगवा दिये है ताकि वह सब्जी बेचकर


अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके। गौरतलब है कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तभी से वह विभिन्न क्षेत्रों में जाकर गरीब व निर्धन परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध करा रहे है। अब तक वह सैकेड़ों परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करा चुके है। गरीब परिवार को सब्जी ठेले लगवाने की उनकी अनोखी पहल को सभी सराहा रहे है। उनके साथ इस कार्य में विक्की लक्षकार, राहुुल शर्मा, अनंजय नेपाली आदि का सहयोग रहा !


एडिटर अन्सार खान पत्रकार 


7905251726